दशहरा
को सर्वसिद्ध मुहूर्त के रूप में जाना जाता है। क्योंकि इस दिन मां
दुर्गा पृथ्वी से अपने लोक के लिए प्रस्थान करती हैं। इसी दिन भगवान
श्री राम ने रावण का वध भी किया था। इतना ही नहीं नवरात्र के दिन कुबेर
ने स्वर्ण की वर्षा करके धरती वासियों को धन धान्य से खुशहाल बनाया था।
इसलिए दशहरे के दिन पूरे साल को खुशहाल और धन धान्य से परिपूर्ण बनाने
के लिए कुछ आसान से उपाय लोग सदियों से करते आए हैं। इस दशहरे आप भी इन
उपायों को आजमाकर अपनी जिंदगी खुशहाल बना सकते हैं।
दशहरा
के दिन शमी के वृक्ष की पूजा करें। अगर संभव हो तो इस दिन अपने घर में
शमी के पेड़ लगाएं और नियमित दीप दिखाएं। मान्यता है कि दशहरा के दिन
कुबेर ने राजा रघु को स्वर्ण मुद्राएं देने के लिए शमी के पत्तों को सोने
का बना दिया था। तभी से शमी को सोना देने वाला पेड़ माना जाता है।
दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन बहुत ही शुभ होता है। माना जाता है कि इस दिन यह पक्षी दिखे तो आने वाला साल खुशहाल होता है।
रावण दहन के बाद बची हुई लकड़ियां मिल जाए तो उसे घर में लाकर कहीं सुरक्षित रख दें। इससे नकारात्मक शक्तियों का घर में प्रवेश नहीं होता है।
दशहरे के दिन लाल रंग के नए कपड़े या रुमाल से मां दुर्गा के चरणों को पोंछ कर इन्हें तिजोरी या अलमारी में रख दें। इससे घर में बरकत बनी रहती है।
दशहरा के दिन करें यह 7 काम, पूरे साल रहेंगे मालामाल
Reviewed by Unknown
on
September 19, 2017
Rating:

No comments: